March 7, 2026

सनातन संस्था ने किया सरकारी विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण

Faridabad/Alive News: सनातन संस्था द्वारा समाज सेवा की भावना से एक विशेष उपक्रम का आयोजन फरीदाबाद के सेक्टर 29 स्थित राजकीय विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का संवर्धन भी करना था। इस कार्यक्रम में सनातन संस्था की ओर से सरोज गुप्ता ने भी बच्चों को आत्मरक्षा, देशभक्ति, धर्म, व समाज सेवा के बारे में सरल भाषा में प्रेरक बातें बताईं। इस कार्यक्रम में संस्था के अन्य कार्यकर्ता चास्कर एवं रवीना का भी सहयोग रहा।  

समाज को योग्य संदेश देने व बच्चों पर उत्तम संस्कार निर्माण करने के उद्देश्य सेसनातन संस्था द्वारा बनाई गई कॉपियां सहज ही आमजन को आकर्षित करती है। एक कॉपी पर बने पोस्टर में दिखाई गई सुरक्षा की स्थिति है, जहाँ छात्रा आत्मविश्वास पूर्वक गुंडे का सामना कर रही है। एक अन्य पोस्टर पर संदेश है “नकल न करें” जिसमें परीक्षा में ईमानदारी को बल दिया तथा शहीद भगत सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रेरणादायक चित्रों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया है। कॉपी के अंत में यह संदेश भी दर्शाया गया कि  “यह कागज बिना वृक्ष काटे, पर्यावरण मित्र तरीके से बना है।” 

इस कार्यक्रम लगभग 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक नामजप किया, जिससे वातावरण में सात्त्विकता और शांति का संचार हुआ। बच्चों ने अत्यंत उत्साह से सहभागिता ली । कार्यक्रम की तैयारी करने में भी उन्होंने उत्स्फूर्त सहयोग दिया।

विद्यालय प्रशासन ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि “आप सभी साधक जिस श्रद्धा व सेवा-भाव से समाज को संस्कारित करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। विद्यालय की 

प्राचार्या रमा रानी जी और शिक्षकों ने कहा भविष्य में भी विद्यालय को ऐसे उपक्रमों में सम्मिलित करने की हमारी कामना रहेगी।” बच्चों ने भी कहा, “हमने बहुत कुछ सीखा, हम यह सब घर जाकर भी बताएंगे।”