Faridabad/Alive News : ठगो ने एक व्यक्ति को ड्रग्स के मामले में फंसकर 64 हजार रूपये ऐठ लिये। साइबर थाना एनआईटी ने तीन आरोपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ने अपने भाई काे खाता खुलवाकर आगे ठगाे काे दिया था। आरोपी के खाते में ठगी के 64 हजार रूपये आये थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-21ए निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 सितम्बर 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिसमें उसकी बेटी के पास ड्रग्स होने की बात कहीं और जिसके ऐवज में उससे ठगों ने 64 हजार रूपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरंगी व विश्वजीत निवासी गांव गोडीह, जिला शेखपुरा, बिहार व रामप्रीत पासवान निवासी गांव हरीपुर, जिला नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया है।

