Delhi/Alive News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शानवास का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्हें तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली।
शानवास ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में फिल्म प्रेमगीथंगल से की थी, जिसका निर्देशन बालचंद्र मेनन ने किया था। जब उन्होंने अभिनय शुरू किया, उस वक्त वह अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. कर रहे थे।
शानवास ने अपने करियर में कुल 96 फिल्मों में काम किया। वह साउथ के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार प्रेम नजीर के बेटे थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं।

