March 10, 2026

डिलिवरी बॉयज के साथ मारपीट व लूट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना पल्ला क्षेत्र में डिलिवरी बॉयज के साथ मारपीट व लूट करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, 7 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार।

बता दें कि थाना पल्ला में सत्यम दुबे निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेहतपुर ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 7/8 जून की रात को वह मानवी प्लेस नया पुल पर डिलीवरी लेकर गया हुआ था। वहां पर उसका एक साथी विक्रांत खड़ा मिला। जहां पर कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की, फिर आरोपी उसको डरा कर मोटरसाइकिल पर बैठाकर दून भारती स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर फिर से उसके साथ मारपीट की तथा उससे 6200 रुपये छीन लिए। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहन कुशवाहा निवासी सूरदास कॉलोनी, सेहतपुर व हिमांशु कुमार वासी शिव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 7/8 जून की रात को लक्की ने इन्हें फोन कर के मानवी प्लेस नया पुल पल्ला के पास बुलाया था। जिसके बाद इन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथी को देखा और उनके साथ लूट के उद्देश्य से मारपीट करनी शुरू कर दी।

आरोपी को न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।