August 16, 2026

अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा उंचा गांव की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 770 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने कार्रवाही करते हुए एनआईटी निवासी जितेंद्र को 770 ग्राम गांजा सहित कैंची चौक एनआईटी – 5 के पास से काबू किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा को अपने एक अन्य साथी से बेचने के लिए लाया था। जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच उंचा गांव कर रही है।