March 7, 2026

नगर निगम कार्यालय के गेट पर लगे स्वास्थ्य जांच शिविर के बैनर से उपजा बवाल, पढिए

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर एक बैनर लगाया गया है जिसमें बताया गया है कि भाटिया समाजसेवी संस्था ने मंगलवार, 5 तारीख को एक निशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम फरीदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।

लेकिन इस बैनर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर बैनर लगाने की अनुमति ली गई थी। क्या नगर निगम का मुख्य गेट अब विज्ञापन साइड बन गया है।

इस मामले पर भाटिया समाज से जुड़े राजेश भाटिया से बात की गई तो उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि भाटिया सेवक समाज एक रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, बल्कि एक निजी संस्था की तरह चलाई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था में सिर्फ चुने हुए 67 सदस्य ही शामिल हैं, जबकि हजारों लोग सदस्यता के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें जानबूझकर शामिल नहीं किया गया। कई लोगों ने ड्राफ्ट के साथ आवेदन भेजे थे, जिन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि “रजिस्ट्रार ने मना कर दिया है”, जबकि सदस्यता देने का अधिकार खुद संस्था के पास होता है।

राजेश भाटिया ने बताया कि उन्होंने समाज में पारदर्शिता लाने के लिए अभियान भी चलाया था, लेकिन संस्था के वर्तमान प्रधान सरदार मोहन सिंह भाटिया, जो 32 साल से पद पर हैं, किसी को मौका नहीं देना चाहते।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्था पर नगर निगम के 95 लाख रुपये बकाया हैं।

राजेश भाटिया का कहना है कि ऐसे में नगर निगम अधिकारियों को संस्था के साथ किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे नगर निगम की साख को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि इसी संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें धमकी भी दी गई थी, जिसकी एफआईआर भी दर्ज है और अदालत में मामला चल रहा है।

राजेश भाटिया ने प्रशासन से मांग की है कि नगर निगम के गेट पर लगाए गए इस बैनर की जांच हो, संस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जिन लोगों ने सदस्यता के लिए आवेदन किया है, उन्हें सदस्यता दिलाई जाये। साथ ही संस्था में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए जाएं और समाज के युवाओं को आगे लाने का मौका दिया जाए।