Faridabad/Alive News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी नौ अगस्त दोपहर दो बजे विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष रणवीर नर्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दंगल का आयोजन खेड़ी कला की तेवतिया वैली के सामने खेड़ी मोड़ पर भव्य रुप ने किया जाएगा। पुरुषों के इस दंगल में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे।
विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। पहली कुश्ती के विजेता को 51 हजार रुपये दूसरी को 31 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती के विजेता को 21विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। पहली कुश्ती के विजेता को 51 हजार रुपये दूसरी को 31 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती के विजेता को 21रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त दर्जनों अन्य कुश्तियां भी कराई जाएंगी, जिनमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे।

