March 10, 2026

ऑटो में बैठाकर मारपीट व लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : ऑटो में बैठाकर मारपीट व लूट के मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी शराब के नशे में घूम रहे थे और जब शिकायतकर्ता ने ऑटो रोकने के लिए इशारा किया तो उन्होंने उसे ऑटो में बैठाया और कुछ दूर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की और उससे पैसे और फोन छीन लिया और फोन के पासवर्ड पूछकर के उसके फोन से पैसे निकाल लिये आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साहब सिंह निवासी गाँव खरखौल जिला बदायुं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार, दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 27/28 जुलाई की रात को एनएचपीसी चौक मथुरा रोड पर संगम विहार जाने के लिये खडा था तो उसी समय एक ऑटो आया जिसमें 3-4 लडके बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे एक फोन और कुछ रूपये छीन तथा उससे उसके फोन पे का पासवर्ड भी पूछ लिया और उसे गुरुग्राम रोड पर झाडियो में उतार दिया। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्की (उम्र 18) निवासी गांव बेनामी, अलीगढ हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद, विशाल (उम्र 19) निवासी गांव धर्मपुर, अलीगढ हाल करनल विहार, फरीदाबाद, शिवम (उम्र20) निवासी मेहरेरा, एटा हाल राजीव कॉलोनी व जेशान (उम्र18) निवासी अबजलपुर, गया बिहार हाल जीवन नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।