March 10, 2026

दुकान से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: दुकान से सामान चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तारकिया है।

बता दें कि थाना धौज में ओमदेव निवासी पाखल, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 22 मई की रात को गांव सिरोही में स्थित दुकान को बंद करके घर आ गया था। अगले दिन जब वह दुकान पर गया तो उसने देखा की कोई नामपता नामालूम व्यक्ति दुकान की पीछे की दीवार तोडकर सामान चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने आलीम (उम्र 22) व जाफिर (उम्र 26) निवासी गांव मंदपुरी जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और सामान को चोरी करके ले गये। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।