Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आई पी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 दिसम्बर 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया उसने उसके पास शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिये एक इन्वीटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने को कहा ।शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49,48,140 रूपये विभिन्न खाता में भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने नम्बर बंद कर लिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश जिला मुरैना गोपाल पुरा निवासी सुखदेव (उम्र 25) व मध्य प्रदेश जिला भिण्ड मेहगांव निवासी सिद्धार्थ सिंह (उम्र 27) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि वह खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 10,10,000 रूपये आये थे और सुखदेव ने इसका खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी सिद्धार्थ सिंह एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल है और सुखदेव ड्राइवरी का काम करता है।

