Faridabad/Alive News: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल से हजारों की संख्या में बिजली कर्मचारीयों ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति के समर्थन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ सेक्टर-12 जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया ।
आज शुक्रवार को कर्मचारी पहले टाउन पार्क में लगे तिरंगे झंडे के नीचे भारी संख्या में इकट्ठे हुए जहां उन्हे नेताओं ने संबोधित किया जिसके बाद वह एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे । उनका कहना है कि आज के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर का तमाम कर्मचारी अपने अपने जिलों में ओपीएस यानी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों पर जबरन लागू की जा रही यूपीएस यानी यूनिफाइड पेन्शन स्कीम के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ राज्य कमेटी के दिशा निर्देशों अनुसार पेन्शन बहाली संघर्ष समिति को दिए अपने समर्थन पर फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर अगस्त क्रान्ति की शुरुआत में 1 अगस्त 2025 को काला दिवस के रूप में प्रदेश का तमाम कर्मचारी इसे मना रहा है ।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े प्रदेश के तमाम विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों ने होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने की दिशा में एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के बिजली कर्मचारी ने भी लामबंद होकर अपना मजबूती के साथ यह जोरदार प्रदर्शन किया । सरकार कभी एनपीएस तो कभी यूपीएस को कर्मचारियों के सामने रखकर उसका भरपूर गुणगान कर रही है । जो कि दोनों ही (एनपीएस, यूपीएस) कर्मचारी और सरकार के खिलाफ है ।
एनपीएस व यूपीएस को प्रदेश का लाखों कर्मचारी वर्ग किसी भी सूरत में नही स्वीकारेगा । जिस प्रकार सरकार ने कभी एनपीएस और कभी यूपीएस को चुनने का अवसर अपने कर्मचारियों को दे रही है । तो फिर क्यों ना सरकार कर्मचारियों को ओपीएस यानी पुरानी पेंशन स्कीम को चुनने का अवसर प्रदान कर मौका देती और अगर एनपीएस या यूपीएस की स्कीम इतनी ही अच्छी है तो बीजेपी सरकार इस स्कीम को अपने विधायकों और मन्त्रियों पर पहले लागू क्यों नही करती । देश और प्रदेश के करोड़ों कर्मचारियों का सिर्फ एक ही नारा है कि जब तक ओपीएस पूरी तरह से देश प्रदेश में लागू नही की जाती तब तक उनका इसके लिये ऐसे आन्दोलन हर एक स्तर पर जारी रहेंगे और वह इसके लिये कतई भी चुप नही बैठने वाले हैं ।

