March 8, 2026

नशे के कारण घर बर्बाद ना करें -: बिजेंद्र सैनी

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान के तहत फरीदाबाद में आज शुक्रवार एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान डबुआ सब्जी मंडी फरीदाबाद में गुरुवार सुबह चलाया गया। कार्यक्रम जिला उपायुक्त (आईएएस) के आदेश, पुलिस आयुक्त (आईपीएस) के निर्देशन और स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

इस मुहिम का संचालन रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ने किया। फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने सब्जी और फल विक्रेताओं को पोस्टरों और बातचीत के ज़रिए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बिजेंद्र सैनी ने कहा कि “आज बहुत से नौजवान और मजदूर सुबह की शुरुआत ही बीड़ी, गुटखा, पान और शराब जैसे नशे से करते हैं, जिससे उनका भविष्य और परिवार दोनों बर्बाद हो रहे हैं।”

एक सब्जी विक्रेता अमरजीत ने बताया कि कई लोग पूरी रात नशे में ही रहते हैं और सुबह सब्जी बेचने आते हैं।

बिजेंद्र सैनी ने कहा, “नशा न सिर्फ शरीर को बीमार करता है, बल्कि पूरे परिवार को तबाह कर देता है। इससे सड़क हादसे भी बढ़ते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके आस-पास कोई व्यक्ति नशे का धंधा करता है या कोई नशे में गाड़ी चलाता है, तो तुरंत सरकार द्वारा जारी नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। यह नंबर उन लोगों के लिए भी है जो नशा छोड़ना चाहते हैं।

बिजेंद्र सैनी ने यह भी बताया कि नशे में वाहन चलाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना और जेल हो सकती है। सभी से आग्रह किया गया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, पैदल यात्रियों का ध्यान रखें और खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।