June 13, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय, कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Faridabad/Alive News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, फरीदाबाद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य) में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विद्यार्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए पeत्र वही विद्यार्थी होंगे जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच हुआ हो (दोनों तिथियां शामिल)। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का निवास तथा अध्ययन दोनों फरीदाबाद जिले में होना अनिवार्य है।

वे सभी विद्यार्थी जो सत्र 2024-25 में फरीदाबाद जिले के किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, आवेदन के पात्र होंगे। चयन, दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु कार्यदिवसों में विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।