Faridabad/Alive News : निवेश के नाम पर धोखाधडी करने के मामले में साइबर थाना एन.आई.टी. की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तीनाें आरोपियाें को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
साइबर थाना एन.आई.टी. में 3, फरीदाबाद निवासी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 1 मई को इंस्टाग्राम चलाते समय एक ट्रेडिंग कंपनी की एड देखी जिसमें निवेश करके मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया था। जिसके बाद उसने लालच में आकर उनकी वेब साइट पर अपना मोबाईल नम्बर अपडेट किया और निवेश करने बारे कहा। जिसके बाद ठगों ने उसे बातों में फसा कर उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 23 लाख 28 हजार 739 रूपये ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एन.आई.टी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना एन.आई.टी. की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव निवासी जैन नगर, सेक्टर 38, रोहिणी दिल्ली, मनोज निवासी हंस एन्क्लेव, सेक्टर 30 गुरूग्राम व भानु दत्त निवासी शांति नगर, गुरूग्राम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनोज (उम्र34) ठगो को खाता उपलब्ध करवाता था तथा गौरव (उम्र38) व भानु (उम्र24) ठगो को ओटीपी व खाता का एक्सेस उपलब्ध करवाते थे। तीनों आरोपी दोस्त है।

