March 12, 2026

एनआईटी नंबर-5 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्षा का आयोजन किया गया

Faridabad/Alive News : एनआईटी नंबर-5 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टूडेंट पुलिस कैडेट एस पी सी कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवम आत्म अनुशासन पर छात्रों को जागरूक किया

इस अवसर पर उपस्थित एस पी सी कैडेट्स को नशा मुक्त भारत अभियान, महिला सुरक्षा, नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियाँ तथा आत्म अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवादात्मक शैली में जानकारी प्रदान की गई। कक्षा का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक चेतना का विकास करना एवं उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछकर सक्रिय सहभागिता दिखाई। यह सत्र न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।