March 8, 2026

कुक दिलीप को ‘सन ऑफ सरदार 2’ के डांस स्टेप्स सिखाती दिखीं मृणाल ठाकुर

Entertainment/Alive News: फराह खान के मुंबई घर पहुंचे अजय देवगन और मृणाल ठाकुर। मृणाल ने कुक दीलिप को ‘सन ऑफ सरदार 2’ के वायरल डांस स्टेप्स सिखाए।

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्सन कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं फराह खान और उनके कुक दिलीप भी अपने कुंकिग और ट्रैवल शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज ये चारों एक ही छत के नीचे धमाल मचाते नजर आए।

फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने आज इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर, अजय देवगन और अपने कुक के साथ मस्ती भरा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मृणाल बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मृणाल बड़े प्यार से कुक दिलीप को ‘सन ऑफ सरदार 2’ के वायरल डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। वहीं अजय और फराह इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर हैरान हो रहे हैं। इन दोनों की मस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्ट के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, ‘सुंदर मृणाल ठाकुर का घर आना और दिलीप को सन ऑफ सरदार 2 का वायरल स्टेप सिखाना। पूरा व्लॉग कल मेरे यूट्यूब चैनल पर।’

फैंस की प्रतिक्रिया
फराह के इस शानदार वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय पेश की है। जियो स्टूडियोज ने फिल्म के इस वायरल गाने पर लिखा, ‘जब हमने पो पो स्टेप के बारे में सोचा, तो इससे ज्यादा प्यारा कुछ नहीं हो सकता’ एक फैन ने लिखा, ‘बहुत प्यारा’, एक और फैन ने लिखा, ‘अब दिलीप स्टार…फराह गोल्डन हार्ट’, एक और फैन ने लिखा, ‘दिलीप इस समय सबसे बड़े इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं…उन्हें फिल्मों के प्रचार के लिए पैसे लेने शुरू कर देने चाहिए’, एक और फैन ने लिखा, ‘अजय सर तो अजय सर ही हैं।’

सन ऑफ सरदार 2
‘सन ऑफ सरदार 2’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में रवि किशन, दीपक डोबरियाल, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, मुकुल देव, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।