Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित 33 केवी आईएमटी सब स्टेशन पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (एचएसईबी) फरीदाबाद सर्कल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता रवि दत्त शर्मा ने की।
बैठक में फरीदाबाद की विभिन्न सब डिवीजनों से आए बिजली कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें एचएसईबी वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य कमेटी द्वारा एक अगस्त 2025 से सभी सर्कलों में यूनियन चुनाव कराने के फैसले पर विस्तार से चर्चा हुई।
यूनियन की ओर से सभी नेताओं को चुनावों की तैयारी के लिए बुलाया गया था। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि चुनाव बिना किसी भेदभाव के और आपसी सहमति से कराए जाएं ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।
सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य कमेटी के निर्देशों के अनुसार सब-यूनिट स्तर पर चुनाव यूनिट के प्रधान और सचिव की निगरानी में कराए जाएंगे, जिसमें सर्कल सचिव की भी उपस्थिति रहेगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से लेखराज चौधरी, सुनील चौहान, मदन गोपाल, रविदत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, दिगंबर लांबा, विजेंदर, राजेश, देवेंद्र, सुधीर कौशिक, मुकेश शर्मा, महेंद्र, जगदीश, वीर सिंह रावत, योगेंद्र, सुभाष, प्रेम सिंह, संजीव, दीपक, चरण सिंह और रोहित सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी नेता शामिल हुए।

