March 12, 2026

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर, ठगे 6.81 लाख रुपये 

Faridabad/Alive News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6.81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में खाताधारक गिरफ्तार हो गया है।

बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिरखा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया। जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गए जिसके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। निवेश के नाम पर कुल 6.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30% और टैक्स के रूप में मांगा गया। जिसके बाद शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने कार्रवाई करते हुए दिनेश (उम्र 22) निवासी गांव खारडा मेवासा जोधपुर राजस्थान हाल अशोक कॉलोनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया की दिनेश ने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था। खाते में ठगी के 41,500 रुपये आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।