March 10, 2026

अस्पताल रोड पर गड्ढे के पास नहीं की गई बैरिकेडिंग, हादसे काे न्यौता

Faridabad/Alive News : लोक निर्माण ( पीडब्ल्यूडी) ने अस्पताल राेड़ पर भी एलिवेटेड मार्ग के लिए गड्ढा खोदा हुआ है। यहां पर भी विभाग ने काेई बैरिकेडिंग नहीं की है। इसके साथ ही शहर का सबसे बड़ा कल्पना चावला सिटी पार्क है। पार्क में राेजाना हजाराें की संख्या में छाेटे  बच्चे घूमने – फिरने के लिए आते हैं। काेई बच्चा पार्क में से निकल कर दुर्घटना का शिकार हाे सकता है।

शुक्रवार 18 जुलाई काे माेहना मार्ग पर एलिवेटेड मार्ग के लिए खाेदे गड्ढे में दाे बच्चे बुलेट बाइक सहित गिर गए थे। इन दाेनाें काे काेई चाेट नहीं लगी और बाइक काे अर्थमूवर की मदद  से बाहर निकाल लिया था। इस घटना के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने काेई सबक नहीं लिया। साेमवार काे जब अस्पताल राेड़ का दाैरा किया ताे यहां पर भी विभाग ने ऐसे ही गड्ढा खाेदा हुआ है। यहां पर भी काेई बैरिकेडिंग नहीं की। न ही काेई  रिफ्लेक्टर टेप लगाई है। रात के अंधेरे में यदि काेई वाहन इसमें गिर गया ताे वह दुर्घटना का शिकार हाे सकता है।

एलिवेटेड मार्ग के लिए पिछले छह महीने से अस्पताल राेड़ काे खाेदा हुआ है। यहां के दुकानदार भी खासे परेशान हैं। उनकी दुकानदारी पूरी तरह से प्रभावित हाे रही है।

सरकारी अस्पताल का राेड़ हाेने के कारण यह सबसे महत्वपूर्ण है। किसी तरह की घटना – दुर्घटना घटने पर लाेगाें काे अस्पताल लेकर आने में लाेगाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार रांग साइड़ चल कर अनाज मंडी व बस अड्डा चौकी के आगे से घूम कर आना पड़ता है।

  • दिवांश

एलिवेटेड मार्ग का काम शुरु हुए एक वर्ष का समय बीत चुका है। छह महीने पहले मार्ग काे खाेद दिया और इतना ही नहीं वाहनाें के लिए राजमार्ग व फव्वारा चाैक पर माेटे पत्थर लगाकर बंद किया हुआ है। दोपहिया वाहन चालक काे खासी परेशानी हाे रही है।

  • अंकित

कई बार दाे पहिया वाहन चालकाें काे ध्यान नहीं रहता है कि सड़क खाेदी हुई है। जब वह गड्ढे के पास पहुंच जाते हैं ताे पूरी से घबरा जाते हैं ऐसे में कई बार ताे वाहन के साथ गड्ढे में गिर भी जाते हैं दुकानदार में लाेगाें की मदद करते हैं। लाेगाें काे चाेट लग जाती है।

  • सतीश

अस्पताल काे ध्यान में रखते हुए विभाग काे एलिवेटेड के लिए खाेदे गए गड्ढे की बेरीकेडिंग करनी चाहिए। ताकि किसी काे अंधेरे में भी अस्पताल आना पड़े ताे उसे परेशानी का सामना न करना पड़े। पार्क से निकल कर काेई बच्चा गड्ढे में न गिर जाए। पार्क में छाेटे बच्चे भी घूमने रहते हैं।

  • माेंटी

हमनें ठेकेदार से गड्ढों की बैरिकेडिंग और रिफलेक्टर टेप लगाने के लिए कह दिया है, ताकि अंधेरे में काेई गड्ढे में गिरने की दुर्घटना न हाे अधिकारियाें काे माैके पर भेज कर इसकी जांच कराएंगे कि ठेकेदार ने अभी तक काम पूरा किया है या नहीं। शहर के लाेगाें काे भी मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। वह भी सावधानी बरतें।

  • प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता के लाेक निर्माण विभाग