March 10, 2026

फरीदाबाद में निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Faridabad/Alive News: नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने शनिवार को सेक्टर-9 में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके काम की सराहना की।

कमिश्नर खड़गटा हरियाणा सरकार के “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान को सफल बनाने की बात भी कही और सफाई कर्मचारियों को इस अभियान की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की वजह से शहर स्वच्छ बन रहा है और यह काम काफी सराहनीय है।

दरअसल, निगम कमिश्नर सेक्टर-9 में एक पौधारोपण कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में सफाई कर्मचारियों को देखा और अपनी गाड़ी रुकवाकर उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के कुछ सुझाव भी दिए।

इस मौके पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल भी मौजूद रहे।