June 13, 2026

ट्रैडिंग के नाम पर ठगी करने वाला एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : ट्रैडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आराेपी काे साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले आराेपी को गिरफ्तार किया है।आराेपी ने खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। जब ठगों ने खाते को नोएडा में प्रयोग किया तो उस समय वह उनके साथ मौजूद था। आरोपी एक अन्य साइबर के मामले में भौंडसी जेल में बंद था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माइलपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिगं करते समय उसने ट्रैडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्अप ग्रुप मे जुड गया। जहां से एक लिंक के जरिए ठगों ने उससे बिलिंक एक्स नाम की एप इंस्टॉल करवाकर शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला। जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25लाख 67 हजार रूपये ठगों द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो कोई पैसा नहीं निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहाबुद्दीन अंसारी निवासी गांव धीगवा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।