August 17, 2026

फरीदाबाद पुलिस का एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षाओं का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत फरीदाबाद के दो विद्यालयों में प्रभावशाली कक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों, नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चेतना के बारे में बताया जिससे वे भविष्य में एक सशक्त, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बन सकें।

अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-85 में एसपीसी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों, महिला सुरक्षा, एवं नशा मुक्त भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि एक एसपीसी कैडेट को न केवल अपने व्यवहार में अनुशासित रहना चाहिए, बल्कि समाज में एक जिम्मेदार और प्रेरणादायक नागरिक की भूमिका भी निभानी चाहिए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर चंदीला में एसपीसी कैडेट्स को एसपीसी कार्यक्रम की मूल भावना से अवगत कराया। उन्होंने एसपीसी गान, पुलिस विभाग की संरचना, तथा पुलिस रैंकों की जानकारी साझा की। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना को प्रबल करना रहा।