Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 16 जुलाई को क्राइम ब्रांच NIT की पुलिस ने सलीम (उम्र 25), निवासी गांव धौज को नेकपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने आकाश (उम्र 21), निवासी पल्ला को सेक्टर-23 की संजय कॉलोनी के पास से पकड़ा।
दोनों मामलों में संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

