Faridabad/Alive News: पार्ट टाइम जॉब कर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर एक युवक से ठगे 2 लाख 10 हजार रुपए। खाता धारक गिरफ्तार।
फरीदाबाद के साइबर थाना बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसे 9 अप्रैल को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से जुड़ा एक मैसेज मिला, जिसमें कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का झांसा दिया गया। जब उसने हामी भरी तो उससे उसकी निजी जानकारी ली गई और गूगल रेटिंग के कुछ टास्क देकर शुरुआत में 150 रुपये भेजे गए।
इसके बाद उसे पेड़ टास्क के नाम पर 2.10 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन में भेजने पड़े। पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गए और कोई रकम वापस नहीं दी गई। इस पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम को झज्जर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झज्जर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और उसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था, जिसमें ठगी के 30 हजार रुपये आए थे।
फिलहाल आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

