Faridabad/Alive News: झज्जर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 10 जुलाई को 4.4 तीव्रता और 11 जुलाई को 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके झज्जर में महसूस किए गए थे।
झज्जर में गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को दोपहर 12:34 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र झज्जर में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 28.64 एनऔर देशांतर 76.75 ई दर्ज किया गया।
इससे पहले 10 जुलाई को 4.4 तीव्रता और 11 जुलाई को 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके झज्जर में महसूस किए गए थे, जिनका असर दिल्ली-एनसीआर, रोहतक, जींद, गुरुग्राम, और आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया था। आज के भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, लगातार भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों में हल्की दहशत पैदा कर दी है।

