March 8, 2026

विडियों काॅल के माध्यम से पौने दो लाख ठगे, एक खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर ठगों ने विडियों काॅल के माध्यम से केवाईसी करने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब पौने दो लाख ठगने वाले एक खाताधारक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एन.आई.टी. जनता कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत मे बताया कि उसके पास 8 मई को एक नंबर से कॉल आया जिसने अपना परिचय पीएनबी क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के कर्मचारी के रुप में दिया और कहां कि उसने जो पीएनबी का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया है उसके लिये उसकी विडियो केवाईसी करनी है जिसके बाद कथित कर्मचारी ने उसके पास एक लिंक भेज कर विडियो ज्वाईन करने के लिए कहां, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिए 1,79,845 रुपये कट गए।

पुलिस कार्रवाई करते हुए पलवल गांव पृथला निवासी नितीश कुमार मौर्य (उम्र 24) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी नितीश कुमार ने बताया कि वह खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी बीएससी की पढाई कर रहा है। खाते में ठगी के 1,79,845 रुपये आए थे।