March 8, 2026

अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा बरामद किया । दोनों आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल कॉलोनी निवासी प्रवेश व सलीम को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेश ने बताया कि वह देशी कट्टा 3500 रूपये में सलीम से लेकर कर आया था। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है तथा आरोपी प्रवेश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है।