March 8, 2026

भिवानी समेत 11 जिलों में बारिशः फसलें डूबीं, 24 मौतें; 18 जुलाई तक बरसात का मौसम रहेगा

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में आज 10 जिलों में बारिश हुई। इसमें भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, नूंह, करनाल, झज्जर, जींद और पंचकूला जिला शामिल हैं। बारिश की वजह से नूंह और झज्जर के कुछ गांवों में फसलें डूब गईं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की तरफ से 8 जिलों, करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 39% बारिश ज्यादा हो चुकी है। जुलाई महीने की 16 तारीख तक सामान्य तौर पर 123.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक 171.7 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।