Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में रात के समय हलवाई से मोबाईल फोन लूटने के मामलें में एक किशोर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है। किशोर बालक को जे.जे बोर्ड के सम्मुख पेश कर उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद भुड कालोनी निवासी सौरभ ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह ओल्ड फरीदाबाद में हलवाई का काम करता है, 04 जुलाई को वह तलाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में सामान उतार कर पैदल अपने दोस्त विराज के साथ अपने मकान पर जा रहा था। तभी उनके पीछे से एक मोटरसाईकिल व एक स्कूटी पर करीब सात लड़के सवार होकर आए और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर मोबाईल छीनकर भाग गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद टीकावली गांव निवासी मनीष (उम्र 19) व कार्तिक (उम्र 18) को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक किशोर को भी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4 जुलाई की रात को वह अपने साथियों के साथ स्कुटी व मोटर साईकिल पर सवार होकर आया था तथा शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करके उसका फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों की तलाश क्राईम ब्रांच की पुलिस कर रही है।

