March 8, 2026

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग लड़की को बदनाम करने वाला युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना बीपीटीपी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक नाबालिग लड़की को बदनाम करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी मौसी के जेठ के बेटे ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। इस शिकायत पर थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सम्यक (उम्र 24), निवासी गांव शोहपुर, जिला सागर (मध्यप्रदेश), वर्तमान पता शीतल नगर, विजय नगर, इंदौर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की लड़की से एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। लेकिन जब लड़की ने उससे बात करना बंद कर दी, तो आरोपी ने बदले की भावना से उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर उसकी फोटो पोस्ट कर दी।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।