Faridabad/Alive News: सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रधान और पूर्व आईएएस अधिकारी जेपीएस सांगवान ने की। इस दौरान समाज के महासचिव और पूर्व सीडब्ल्यूसी चेयरमैन एच.एस. मलिक का 72वां जन्मदिन भी मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा में उनके योगदान की सराहना की।
बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एच.एस. मलिक ने बताया कि अब संस्था हर साल दसवीं कक्षा में अपने स्कूल में पहले स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को 2100 की जगह 3100 रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेगी।
इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि बुजुर्गों का सम्मान समारोह अब अलग-अलग जगहों के बजाय भव्य रूप से किसान भवन में आयोजित किया जाएगा। समाज द्वारा महापुरुषों और शहीदों की जयंती पर भी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
इन सभी प्रस्तावों को कार्यकारिणी सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ मंजूरी दी। बैठक में रंजीत दहिया, हवा सिंह ढिल्लो, विंग कमांडर एचसी मान, टी.एस. दलाल, सूरजमल, फूल सिंह, जेड एस दहिया, जितेंद्र चौधरी, चौ. कमल सिंह, आर.एस. राणा, ए.के. मलिक, सुनीता मलिक, शिवराम तेवतिया, अजय नरवत, रामरतन नरवत, अजीत मलिक, गजेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

