March 7, 2026

सतयुग दर्शन में चलाया जा रहा विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के भूपानी गांव स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) ने चलाया जा रहा निष्काम सेवा अभियान आजकल समाज में एक प्रेरणास्रोत बन गया है। इस अभियान के तहत देश-विदेश में बसे ट्रस्ट के सदस्य अपनी एक महीने की आय को मानव सेवा में समर्पित कर रहे हैं।

हर रविवार जरूरतमंदों की पहचान कर उनकी मदद की जा रही है। पिछले रविवार की तरह इस रविवार को भी ट्रस्ट ने फरीदाबाद के आसपास के गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को भोजन, राशन, कपड़े आदि नि:शुल्क वितरित किए। यह सेवा सुबह 6 बजे शुरू हुई, जिसमें लगभग 4500 लोगों ने परिवार सहित भाग लिया।

सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी ने इस मौके पर सभी का स्वागत करते हुए सभी को सात्विक जीवन, अच्छे विचारों और मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्यक्रम लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का एक छोटा-सा प्रयास है और हर सक्षम व्यक्ति को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।

यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी से भागीदारी की अपील की गई है ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाई जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ध्यान कक्ष का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने आंतरिक शांति और जीवन मूल्यों का अनुभव किया।

यह आयोजन एक सच्ची मिसाल है कि नि:स्वार्थ सेवा ही सच्चा सुख देती है