June 13, 2026

अहमदाबाद प्लेन हादसा: दोनों इंजन बंद होने से हुआ हादसा, शुरुआती जांच में पायलट की चूक के संकेत

Delhi/Alive News: अहमदाबाद में हुए बड़े प्लेन हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जुलाई को 15 पन्नों की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे की वजह विमान के दोनों इंजन का अचानक बंद हो जाना था।

टेकऑफ के कुछ ही देर बाद प्लेन के दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए, जिससे दोनों इंजन ने काम करना बंद कर दिया। कॉकपिट रिकॉर्डिंग में सुना गया कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा “क्या तुमने स्विच बंद किया?” दूसरे पायलट ने जवाब दिया “नहीं।”

न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया कि जांच रिपोर्ट में मिले संकेत तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि पायलट की गलती की ओर इशारा कर रहे हैं।

यह हादसा 12 जून को हुआ था, जब अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ मिनट बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। चमत्कारिक रूप से एक यात्री इस हादसे में बच गया था।