Delhi/Alive News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता में शनिवार को एक स्टूडेंट से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया था।
पीड़ित ने एफआईआर में बताया कि घटना बिजनेस स्कूल के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को हुई थी। उसे काउंसलिंग सेशन के लिए हॉस्टल बुलाया गया। वहां उसने एक ड्रिंक पी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने कॉलेज के गार्ड रूम में घंटों तक शराब पी। सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को धमकाया कि इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद एक ढाबे पर खाना खाने गए। फिर अपने-अपने घर लौट गए।
साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को एक छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा यहीं का पूर्व छात्र है। बाकी दो मौजूदा स्टूडेंट्स हैं। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।

