March 8, 2026

सेक्सटॉर्शन के केस में 1.27 लाख की ठगी, खाता ऑपरेटर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सेक्सटॉर्शन के नाम पर 1,27,500 रुपये ऐंठने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल ने खाता ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति से वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर 1,27,500 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि उसे एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई, जिसमें एक लड़की बिना कपड़ों के थी। कॉल के दौरान उसका चेहरा भी वीडियो में आ गया, जिसे जोड़कर आरोपी ने अश्लील वीडियो तैयार कर लिया और ब्लैकमेल करने लगा।

डर के कारण पीड़ित ने पेटीएम के जरिए कुल 1,27,500 रुपये आरोपियों को भेज दिए। मामले की जांच के बाद साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले के कठौल गांव निवासी 26  सलीम को नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सलीम आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और बेरोजगार है। वह इस केस में खाता ऑपरेटर के रूप में शामिल था और ठगी की पूरी रकम उसके खाते में आई थी। आगे की पूछताछ के लिए सलीम को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।