Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने आरोपी सद्धाम हुसैन को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 जुलाई को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद एनआईटी -3 नेहरु कालोनी निवासी सद्धाम हुसैन (उम्र 21) को मुल्ला होटल के नजदीक एनआईटी -3 के पास से काबू कर 8.92 ग्राम स्मैक बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के लिए स्मैक बेचने का काम करता था।वह इस काम के प्रतिदिन 500 रुपये देता था।

