March 8, 2026

मारपीट करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच ने मारपीट करने के मामले में 4 आरोपी काे गिरफ्तार किया। आराेपियाें से 1 गाड़ी,1 लोहे की पाईप, 2 डंडे बरामद हुए। 14 जून की शाम को आरोपियों की गाड़ी की टक्कर, शिकायतकर्ता की गाड़ी से हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई थी। चाेराें आराेपियाें काे आदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की निवासी आइपी कालोनी ने थाना सेक्टर 31 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की वह 14 जून की शाम को सेक्टर 85 स्थित अपने ऑफिस से घर जा रहा था। बंगाल शुटींग के पास पहुंचने पर एक स्विफ्ट गाड़ी ने पिछे से उसकी गाडी में टक्कर मार दी, जिसके बाद उसके व स्विफ्ट गाडी में बैठे 4 लोगो के बीच कहासुनी हो गई। फिर स्विफ्ट गाडी में सवार चारो लोगों ने उस पर लोहे की रोड व डंडो से हमला कर दिया है। जिसमें वह घायल हो गया तथा जाते हुए। उन्होंने उसकी सोने की चेन व गाड़ी की चाबी भी छीन ली। जिस संबंध में थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने 4 आरोपी सचिन अधाना, सचिन, यतिस व भूपेन्द्र निवासी भारत कालोनी खेडीपुल फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।