नीलकंठ महादेव मंदिर से धूमधाम से कलश यात्रा निकली
Faridabad/Alive News: सावन के पहले दिन शुक्रवार को मंदिरों में बम – बम भोले के नाम की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया और घर – परिवार, देश व समाज की खुशहाली की मंगल कामना की। भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। बेल पत्र, फल, फूल और अन्य पूजन सामग्री से श्रद्धालुओं ने पूजा की ।
सैनिक कालोनी स्थित शिव मंदिर में अधिक भीड़ देखने को मिली।यहां मंदिर में लगभग 21 फुट ऊंचा शिवलिंग है। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे ही खुल गए थे। ऐसे ही सेक्टर – 28 के शिव शक्ति मंदिर में भी सुबह पांच बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। सेक्टर – आठ श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकली गई। यहां सुबह सात बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर के प्रधान सतीश मित्तल ने बताया कि सोमवार सुबह रुद्राभिषेक किया जाएगा।
मंदिर में प्रतिदिन भोले बाबा के भजनों की गूंज रहेगी। प्याली चौक स्थित श्री जगदंबा मंदिर, पांच नंबर बांके बिहारी मंदिर, तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर, दो नंबर सी ब्लॉक के शिवालय, दो नंबर के ब्लाक स्थित अखिल सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, एक नंबर बी ब्लॉक हनुमान मंदिर, मार्केट एक नंबर स्थित हनुमान मंदिर, पांच नंबर श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर, तत्कालेश्वर शिव मंदिर, गीता मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री राम मंदिर तथा ब्राह्मणवाडा बल्लभगढ़ के शिव मंदिर में भी उल्लास देखने को मिला।
क्या कहना है भक्तों का
मैं कई वर्षों से सावन के महीने में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करती हूं। मंदिर में जलाभिषेक कर सुख – समृद्धि की कामना करती है।
– अंजू वशिष्ठ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में सोमवार व्रत करने से साधक को शिव जी कृपा की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। मैं अपनी उच्च शिक्षा की कामना के लिए इस सावन में चार सोमवार का व्रत करुंगी।
– खूशबू लोहाट
देवों के देव महादेव की पूजा करने से मन शांत रहता है। मै सोमवार को भगवान शिव के नाम का व्रत से मन प्रसन्न रहता है।
– सारिका जैन
मेरा विश्वास है कि सावन में शिव जी को जल अर्पित करने से अपने मन को शांत किया जा सकता है। इसलिए मैं पूरे महीने प्रतिदिन शिव की पूजा हूं।
– अर्चना गुप्ता
भगवान शिव की कृपा से सुख – शांति और समृध्दि आती है। शिव पूजन से ही जीवन में सफलता मिलती है। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस महीने में हर सोमवार का खास महत्व होता है।
– अर्जुन सिंह

