Faridabad/Alive News: बीते कई दिनों से जारी तेज बारिश ने फरीदाबाद शहर के कई इलाकों को प्रभावित किया है, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 22 और सेक्टर 23 रहे। इन इलाकों की मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव के चलते आमजन को आने – जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
बुधवार से जारी बारिश के कारण सेक्टर 22 और सेक्टर 23 में भारी जलभराव हो गया जिससे सड़के घुटनों तक पानी में डुब गई। कई दोपहिया वाहन बंद हो गए और कारें पानी में बंद गई। राहगीरों को जलभराव के कारण रास्ते का बीचों बीच से जाना पड़ा। इस दौरान लंबा जाम लगता हुआ भी दिखाई दिया।
क्या वजह है जलभराव की
सेक्टर 22 और सेक्टर 23 सोहना रोड टी पॉइंट तक कोई जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण यहां बारिश के दौरान पानी भर जाता है और यह पानी तब तक भरा रहता है जब तक जमीन इसे सोख नही लेती।
क्या कहना है स्थानीय निवासी का
नगर निगम की ओर से मानसून से पहले नालों की सफाई सही तरीके से नहीं की गई, जिसका नतीजा अब जलभराव के रूप में सामने आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी प्रशासन की तैयारी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रही। नालों के अवरुद्ध होने से पानी की निकासी नहीं हो पाई और जलजमाव बढ़ता गया।
– राजेश, स्थानीय निवासी
हर बार थोड़ी सी बारिश में हमारा सेक्टर डूब जाता है। यह पहली बार नहीं हो रहा, लेकिन अब तक कोई स्थायी हल नहीं निकला।
-रीना वर्मा, स्थानीय निवासी
पानी की वजह से दुकान बंद रखनी पड़ी। ग्राहक भी नहीं आए, नुकसान तो हर साल होता है मानसून में।”
-राकेश चौधरी, दुकानदार, स्थानीय निवासी

