March 10, 2026

झगड़े का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर चाकू से हमला

Faridabad/Alive News : झगड़े का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाले 3 आरोपी काे गिरफ्तार किया।आरोपी वहां शराब पीने के लिए बैठे थे। तभी एक लड़के ने उनको वहां शराब ना पीने के लिये कहा। जिस पर उनकी उस लडके के साथ हाथापाई हो गई और जब शिकायतकर्ता ने उनका विडियों बनाना शुरू किया तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ झगड़ा किया तथा किशोर बालक ने शिकायतकर्ता को चाकू मार दिया। तीनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला में अरविंद निवासी सुरदास कॉलोनी, तिलपत, फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 6 जुलाई की शाम को वह अपने पोते के साथ घर के सामने खाली मैदान में गया था। वहां पर एक ऑटो में 5-6 लडके आये औऱ बैठकर शराब पीने लगे। तभी पडोस में रहने वाले एक लडके ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो उन्होंने उस लड़के के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिसपर उस लडके ने शिकायतकर्ता को विडियों बनाने को कहा। जब उसने विडियों बनानी शुरू की तो उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक लड़के ने उसको चाकू मार दिया। जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया।

थाना पल्ला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर व अमन निवासी गाँव जसुपुरा जिला धौलपुर राजस्थान हाल सुरदास कॉलोनी तिलपत फरीदाबाद, आबिद असारी निवासी गांव सागरब्रेट, चंपारण, बिहार हाल सारन, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।