Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सैंट्रल की पुलिस ने 3 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पलवल सरलागढ निवासी मुकेश दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 19 साल से सोहना पुल के पास डा लाल के नाम से क्लीनिक चला रहा है, 29 जून को उसके व्हाट्सप पर मैसेज आया जिसमे उससे 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी साथ ही पुलिस व अन्य परिवार के सदस्य को इस बारे में बताने से मना किया था।
पुलिस ने तकनीकी आधार पर कार्रवाही करते हुए सेक्टर 20A फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गजेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने गांव दतालोटी राजस्थान में नया मकान बनाया था जिसके चलते उस पर कर्जा हो गया था तथा कर्जा उतारने के लिए उसने शिकायतकर्ता से रंगदारी मांगी। आरोपी ने डाक्टर का नंबर क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड से लिया था और उसके बाद अपने मोबाईल फोन से डाक्टर के पास व्हाट्सएप पर रंगदारी बारे मैसेज किया था। आरोपी स्नातक पास है तथा बेरोजगार है।

