March 8, 2026

नगर निगम फरीदाबाद के 583 पाईप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा एनआइटी की पुलिस ने नगर निगम फरीदाबाद के पाईप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 पाईप व वारदात में प्रयोग आयशर कैंटर गाड़ी को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार नामालूम आरोपियों ने सैनिक कॉलोनी से नगर निगम फरीदाबाद के 583 पाईप चोरी कर लिए थे

पुलिस ने कार्रवाही करते हुए फरीदाबाद गांव धौज निवासी साकिर (उम्र 32) व पलवल जलालपुर निवासी साहुन (उम्र 35) को अंनगपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोनों आरोपी दोस्त है तथा 5 और 6 जुलाई को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सैनिक कालोनी से पाईप आईसर कैंटर में डालकर चुरा ले गए थे। जिनसे वारदात में प्रयोग आईसर कैंटर व 44 पाईप बरामद किये गये हैं।

आरोपी, पाईपों को बेचने की फिराक में थे।