Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने नशा तस्करी व नशा बेचने वाले दाेंनाें आरोपियाें काे गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल डबुआ फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राईंम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने मुल्ला होटल रोड एस.जी.एम नगर से 305 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में थाना एस.जी.एम. नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी विशाल से पूछताछ में सामने आया कि वह 305 ग्राम गांजा 3500रुपये में अमन (उम्र20) निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद से लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईंम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने आरोपी अमन को नेहरु कालोनी से गिरफ्तार किया है।

