March 8, 2026

ससुरालियों पर लड़की के मायके वालों ने लाठी, डड़े से किया हमला

Faridabad/Alive News : डबुआ कालाेनी में बुधवार की सुबह एक युवक के परिवार पर उसके ससुरालियों ने योजनाबद्ध तरीके से लाठी, डड़े से हमला कर दिया है। इस हमले में युवक के परिवार के तीन लाेग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सागर लड़के का नाम सागर है। उसकी पलवल में सुसराल है। डे़ढ साल पहले उसकी शादी पलवल अर्चना काे हाे गए है। उसकी पत्नी का नाम अर्चना बताया जा रहा है। पत्नी ने अपने मायके के लोगों को बुलाकर सुसराल वालाें के साथ मारपीट करवाई है।

पीड़ित सागर के परिजनाें का आरोप है कि जब से शादी हुई है, तब से ही उसकी पत्नी लड़ाई झगड़ा करती रहती थी और मेरी मां से भी उल्टा बाेलती थी। जब हम कुछ कहते थे ताे अपने घर वालाें की धमकी देती थी।

पीड़ित का कहना है कि उसकी एक 6 महीने की बेटी है, उसकाे भी फेंक कर चली गई थी। आज उसके परिवार पर ससुरालियों ने कई लोगों के साथ मिलकर लाठी, डड़े और चाकू से हमला करवा दिया है। इस हमले में सागर उसकी मां और भाई को गंभीर चोट आई है।

अभी लड़की के परिवार की ओर से कोई बयान नही आया है। पुलिस माैके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।