Hisar/Alive News : हरियाणा के हिसार में बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर तेज आवाज में डीसी बजाने को लेकर युवकों और पुलिस कर्मचारियों में झड़प हो गई। पुलिस का आरोप है कि युवकों को डीजे बंद करने को कहा तो उन्होंने छत पर चढ़कर पथराव किया।
वही परिवार का आरोप है कि पुलिस ने युवक को जमीन पर गिराकर मारा। वह बचने के लिए छत पर चला गया। वहां भी पुलिसवालों ने उसके साथ मारपीट की और छत से धक्का दे दिया। आज पोस्टमॉर्टम के दौरान गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के सामने डीसी और एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने युवक की डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया।
उनकी मांग है की आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए और पूरी 12 क्वार्टर और सब्जी मंडी पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाए।

