Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल आया, लेकिन जब उसने मना किया तो कॉल करने वाले ने कार्ड बंद कराने का झांसा दिया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक कर डिटेल भरते ही उसके खाते से 52,936 रुपये कट गए।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और दिल्ली के संगम विहार निवासी अब्दुल हक (उम्र 37) को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि अब्दुल हक ने ठगों को फर्जी बैंक खाता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए थे, जिनका इस्तेमाल ठगी में किया गया। इस केस में पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि आगे की जांच की जा सके।

