March 7, 2026

टाउन पार्क में महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले 4 युवक पुलिस ने पकड़े

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने टाउन पार्क सेक्टर-12 में महिलाओं और युवतियों पर टिप्पणी कसने वाले चार युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस ने इन युवकों के माता-पिता/अभिभावकों को थाने बुलाकर उनके बच्चों के गलत व्यवहार की जानकारी दी और सख्त हिदायत दी कि आगे से ऐसी हरकत न दोहराई जाए।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।