Faridabad/Alive News: युवक की डंडो से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले सेक्टर-11 की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार मिलहाड कॉलोनी निवासी अभिषेक ( मृतक का भाई) दी अपनी शिकायत में बताया कि वह व उसका पिता राजस्थान सदन सेक्टर-10 में सफाई का काम करते है। 5 जुलाई की रात को उसका भाई विकास उनसे मिलने राजस्थान सदन आया था और रात को ही वापिस चला गया था। 6 जुलाई को सुबह राजस्थान सेवा सदन के बराबर वाले रोड पर विकाश मृत अवस्था में पाया। विकास की चमन व विजय कुमार ने डंडो से पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी सैक्टर-10 में गार्ड की नौकरी करते हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बल्लबगढ आर्दश नगर निवासी विजय कुमार व पलवल गाँव गुडावरी निवासी चमन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर-10 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। 5 और 6 जुलाई की रात को उन्होंने एक युवक को सेक्टर में देखा, जिसको चोर समझ कर उन्होंने युवक की डंडो से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।

