September 16, 2026

19 नवम्बर को परिणय सूत्र में बंधेंगे 55 जोड़े

Faridabad/Alive News : महाराजा अग्रसेन विवाह समिति की तरफ से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि 19 नवम्बर 2016 शनिवार को 17वां सर्वजातीय 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से 55 दूल्हे घोडिय़ों पर सवार होकर दोपहर 2 बजे चलकर बैण्ड बाजे, भगवानों की सुंदर झांकियों के साथ ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट से होती हुई दशहरा मैदान सेक्टर-16ए में पहुंचेगी।

महासचिव संजीव कुशवाहा मौर्य ने सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापार मंडल, औद्योगिक एसोसिएशन, राजनैतिक संगठनों व विभिन्न संस्थाओं से अनुरोध किया कि इस नेक कार्य में तन-मन-धन से बढ़-चढक़र हिस्सा लें। संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि शाम 5 बजे दशहरा मैदान में 55 जोड़ों की सामूहिक जयमाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा व अलग-अलग पंडालों में सभी जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया जाएगा।

सभी कन्याओं को घर की जरूरत का सभी सामान कन्यादान के रूप में दिया जाएगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, उपप्रधान तेजपाल गर्ग, पी.सी. गुप्ता, प्रचार सचिव पं. मनीष शर्मा, प्रवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।