March 8, 2026

देसी पिस्टल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत मे पेश कर 1 के दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सेक्टर 58 गांव समयपुर निवासी दिपक (उम्र 30) को पिस्टल सहित एरिया सेक्टर 56 से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राईवरी का काम करता है व देसी पिस्टल को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से अपने किसी जानकार से लेकर आया था।